हरदोई पुलिस ने अवैध गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार; भारी मात्रा में असलहा-कारतूस बरामद
उप्र के हरदोई जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे कड़े अभियान में पाली थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट
हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे कड़े अभियान में पाली थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस ने न केवल एक शातिर अपराधी को दबोचा है बल्कि अवैध हथियारों के एक बड़े जखीरे और उन्हें बनाने/मरम्मत करने वाले उपकरणों को भी बरामद किया है।
सीओ शाहाबाद आलोक राज नारायण ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान अभियुक्त संजय शुक्ला उर्फ बर्री निवासी मोहल्लाल बेनीगंज पाली के पास से हथियारों का एक पूरा जखीरा मिला है जो किसी छोटी फैक्ट्री से कम नहीं है।
पुलिस ने एक डबल बैरल तमंचा के साथ 5 अन्य तमंचे 315 बोर,एक तमंचा 12 बोर 4 जिंदा कारतूस 315 बोर व 26 खोखा कारतूस 315 बोर के साथ शस्त्र बनाने व मरम्मत करने के उपकरण आदि बरामद हुए है।
मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आवश्यक कार्यवाई शुरू की है। इस खुलासे को थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार के नेतृत्व में एक कुशल टीम ने अंजाम दिया।सीओ ने बताया कि आरोपी कई बार जेल जा चुका है और 10 से अधिक मुकदमे दर्ज है।

Janmat News 
