फतेहपुर: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, 15 लोग घायल; भारी पुलिस फोर्स तैनात
उप्र के फतेहपुर जनपद में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में बवाल होने की खबर सामने आ रही है। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में बवाल होने की खबर सामने आ रही है। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। बवाल के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है। मामला जनपद के हथगांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर मजरे बिछहर गांव है।
प्राप्त समाचार के अनुसार फतेहपुर के हथगांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर मजरे बिछहर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मिडिया में वायरल हो रहा है।
दरअसल, मरघट की जमीन में निर्माण की सूचना पर लेखपाल पहुंचे थे। इस दौरान कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों से 15 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कार्या गया है। बवाल के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है।


