हाथरस: दबंगों ने युवक को दी तालिबानी सजा, मारपीट कर मुंह में किया पेशाब; पुलिस ने लिया संज्ञान
उप्र के हाथरस जनपद के सिकंद्राराऊ थाना क्षेत्र के नगला भानचंद निवासी शिव कुमार पुत्र मुनेस कुमार किसी काम से बाजीतपुर बाजार गया हुआ था। पीड़ित ने बताया है कि पहले से ही वहां घात लगाए बैठे चार-पांच दबंगों ने उसे पकड़ लिया।
हाथरस से होमेश मिश्रा की रिपोर्ट
हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जनपद के सिकंद्राराऊ थाना क्षेत्र के नगला भानचंद निवासी शिव कुमार पुत्र मुनेस कुमार किसी काम से बाजीतपुर बाजार गया हुआ था। पीड़ित ने बताया है कि पहले से ही वहां घात लगाए बैठे चार-पांच दबंगों ने उसे पकड़ लिया।
उन लोगों ने बीच बाजार में लोहे की रोड व सरिया से गले में फंदा डाल कर जमीन पर डालकर बेरहमी से पीटा और उसके बाद उसके मुंह में पेशाब कर दिया। इस तालिबानी सजा की वीडियो पास में खड़े युवक द्वारा मोबाइल से बना ली गई।
वीडियो वायरल होने के बाद इलाका पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। वहीं घायल युवक को बाजितपुर से उपचार हेतु सिकंदरा राव सीएससी पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने शिवकुमार की हालत को गंभीर बताते हुए तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया। शिव कुमार के पिता का कहना है कि मेरे बेटे का इन्हीं दबंग के साथ धारा 308 में एक मुकदमा चल रहा था।
उसे मुकदमे को खत्म करने को लेकर लगातार दबाव बना रहे थे। पिता का कहना है कि दबंग ने आज उसे पकड़कर मारते हुए यह कहा कि साले तुझे जान से मार देंगे। ना तू होगा और ना ही मुकदमा लड़ने की नौबत आएगी।
सवाल उठता है कि उत्तर प्रदेश सरकार की इतनी कड़ी कानून व्यवस्था के बाद आखिर दबंगों द्वारा यह तालिबानी सजा देने के बाद आखिर क्या होगी इस पर कड़ी कार्रवाई।
पीड़ित का कहना है इन दबंगों पर पहले भी सिकंदरा थाना क्षेत्र में कई मुकदमे चल रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस अधीक्षक को भी अवगत करा दिया गया है।







