बहराइच पहुंचे कांग्रेस पर्यवेक्षक ने SIR और CEC पर साधा निशाना, भाजपा पर वोट चोरी के लगाए आरोप
1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में SIR में धांधली और वोट चोरी व मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर कांग्रेस की होने वाली महारैली को लेकर पर्यवेक्षक अमरप्रीत सिंह लल्ली पंजाब से बहराइच पहुंचे।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में SIR में धांधली और वोट चोरी व मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर कांग्रेस की होने वाली महारैली को लेकर पर्यवेक्षक अमरप्रीत सिंह लल्ली पंजाब से बहराइच पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने CEC के इस्तीफा की मांग के साथ-साथ देश में वोट चोरी और SIR के जरिए बड़े पैमाने पर वोटर्स के वोट काटने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
बंगाल चुनाव परिणाम का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि SIR पूरी तरह से अवैध है, और उन्हें किसी भी तरह से वह वैलिड नहीं दिख रहा है, क्योंकि बंगाल में 38 लाख वोटर के वोट काट दिए गए और भाजपा ने 34 लाख वोट पाकर बंगाल में सरकार बना रही।
उन्होंने कहा कि देश में खुलेआम वोट चोरी हो रही है और SIR को वह कंपलीटली रूल आउट करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा चाहिए और SIR पूरी तरह से खारिज होनी चाहिए। एमएलसी चुनाव में वाराणसी से समाजवादी पार्टी का कैंडिडेट जीतने पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है।
वही हाल ही में मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के पिता को लेकर दिए गए बयान पर मचे सियासी भूचाल पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी की मां को लेकर क्या-क्या नहीं बोला गया, तब किसी ने कोई सवाल नहीं उठाया लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी के पिता को लेकर दिए गए बयान पर देश में सवाल उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वह मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान का वह पूर्ण रूप से समर्थन करते हैं उन्होंने कहा कि देश में वोट चोरी चंदा चोरी और देश में अराजकता फैलाने वालों और उनके परिवार वालों को देश और गद्दी छोड़नी होगी।



