मुजफ्फरनगर: मजदूरी के पैसे मांगे तो छत से फेंका, दोनों हाथ टूटे; SSP से की शिकायत

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के थाना छपार क्षेत्र के गाँव खुड्डा में बकाया पैसे मांगने पर एक मजदूर को छत से नीचे फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

मुजफ्फरनगर: मजदूरी के पैसे मांगे तो छत से फेंका, दोनों हाथ टूटे; SSP से की शिकायत
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के थाना छपार क्षेत्र के गाँव खुड्डा में बकाया पैसे मांगने पर एक मजदूर को छत से नीचे फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर हालत में घायल मजदूर के दोनों हाथ टूट गए हैं और वह अस्पताल में भर्ती है।

थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर सोमवार को पीड़ित ने SSP कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। गाँव खुड्डा निवासी मुस्तफा, गाँव के ही मजबूर नामक व्यक्ति के यहाँ पेंटिंग का काम कर रहा था।

मुस्तफा के मुताबिक, उसकी 9 दिन की कुल 7,200 मजदूरी बकाया थी। 1 मई को जब उसने अपनी आर्थिक तंगी का हवाला देकर पैसे मांगे, तो मकान मालिक मजबूर और उसके बेटे रिहान ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

विवाद बढ़ने पर आरोपी रिहान ने मुस्तफा को जान से मारने की नीयत से छत से नीचे धक्का दे दिया गंभीर रूप से घायल मुस्तफा को परिजनों ने देवबंद के अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि 1 और 6 मई को थाना छपार में लिखित शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने साठगांठ के चलते FIR दर्ज नहीं की। आज (18 मई) परेशान होकर पीड़ित ने SSP को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।