ज़िला कारागार रायबरेली में पयामे इंसानियत फोरम की मानवीय पहल, कैदियों को कंबल-इनर व चप्पल वितरित
रायबरेली जनपद में 5 जनवरी सोमवार को ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम, रायबरेली यूनिट की ओर से ज़िला कारागार रायबरेली में शीतलहर को देखते हुए मानवीय सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट
रायबरेली/ जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जनपद में 5 जनवरी सोमवार को ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम, रायबरेली यूनिट की ओर से ज़िला कारागार रायबरेली में शीतलहर को देखते हुए मानवीय सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के तहत कारागार में निरुद्ध कैदियों को 75 कंबल, 50 इनर और 30 जोड़ी चप्पल वितरित की गईं। इस अवसर पर फोरम के प्रमुख वक्ता मौलाना अब्दुल अली हसनी नदवी ने अपने संबोधन में कहा कि आज समाज के परेशानहाल लोगों को सबसे अधिक जरूरत इंसानियत की है।
उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम पूरे देश में इंसानियत की अलख जगा रहा है और इसी सोच के तहत यह सेवा कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में अपर जिला जज अनुपम शौर्य, जेल सुपरिंटेंडेंट रायबरेली एवं जेलर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त शफीक चौधरी, अमीन हसनी, एजाज अहमद, अमन अहमद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Janmat News 
