फतेहपुर: बदहाली की भेंट चढ़ा CHC, निरीक्षण में फूटा विधायक का गुस्सा; डिप्टी CM से होगी शिकायत

फतेहपुर जनपद के तेलियानी विकास खंड स्थित सेमरहटा गांव में करोड़ों रुपये की लागत से बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) आज खुद इलाज का मोहताज नजर आ रहा है।

फतेहपुर: बदहाली की भेंट चढ़ा CHC, निरीक्षण में फूटा विधायक का गुस्सा; डिप्टी CM से होगी शिकायत
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद के तेलियानी विकास खंड स्थित सेमरहटा गांव में करोड़ों रुपये की लागत से बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) आज खुद इलाज का मोहताज नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है की पूर्व राज्यमंत्री व विधायक द्वारा किए गए निरीक्षण में भी बदहाली देखने को मिली।

गंदगी और अव्यवस्थाओं ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिंदकी विधायक जयकुमार जैकी जब अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य CHC पहुंचे तो वहां बंद पड़े कमरों पर ताले, चारों ओर फैली गंदगी, अस्पताल परिसर में उगी झाड़ियां और बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव देखकर उनका गुस्सा फूट पड़ा।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने मौके पर ही बंद ताले तुड़वाए, ग्रामीणों के साथ मिलकर साफ-सफाई करवाई और परिसर में खड़े बबूल के पेड़ कटवाए, ताकि अस्पताल में कुछ सुधार हो सके। विधायक ने CMO से फोन पर बात कर कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

उन्होंने साफ कहा कि इस लापरवाही की शिकायत वह प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक और डिप्टी सीएम से भी करेंगे, ताकि जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो और अस्पताल को सही मायनों में जनता के काम का बनाया जा सके। इस दौरान मौके पर CHC अधीक्षक डॉ. अमलेश जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट नौशीन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।