बलरामपुर: कांग्रेस नेता हसीब खान ने वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली को लेकर किया जनसंपर्क, दिल्ली चलने की अपील

उप्र के बलरामपुर जनपद के उतरौला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व कांग्रेस नेता हसीब खान ने उतरौला विधानसभा में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली को लेकर 293 उतरौला विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया।

बलरामपुर: कांग्रेस नेता हसीब खान ने वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली को लेकर किया जनसंपर्क, दिल्ली चलने की अपील
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद के उतरौला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व कांग्रेस नेता हसीब खान ने उतरौला विधानसभा में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली को लेकर 293 उतरौला विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लोगों से मुलाकात कर उन्हें महारैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया और अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की गई।

और आज उतरौला मस्जिद-ए-गौसिया में जुम्मा की नमाज अदा की। इसके बाद मौलाना मसीहुद्दीन साहब और मौलाना बैतुल्लाह साहब से मुलाकात कर  दुआएं ली। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र के सम्मानित लोगों, नौजवानों और अन्य साथियों से मुलाकात कर महारैली के उद्देश्य पर चर्चा की गई। 1 नवंबर – चलो दिल्ली, वोट बचाओ, देश बचाओ