अयोध्या में आदित्य गौशाला का हुआ उद्घाटन
स्वामी सत्य प्रकाशानंद शिव मंदिर ट्रस्ट एवं समस्त गुरु परिवार के नेतृत्व में आदित्य गौशाला का उद्घाटन किया गया।

अयोध्या/जनमत। नया घाट कटरा रोड के दुर्गागंज स्थित नवनिर्मित आदित्य गौशाला का शुभारंभ हुआ। स्वामी सत्य प्रकाशानंद शिव मंदिर ट्रस्ट एवं समस्त गुरु परिवार के नेतृत्व में आदित्य गौशाला का उद्घाटन किया गया। इसी क्रम में अक्षय तृतीया दिनांक 30 अप्रैल को गौ माता व 108 कलश शोभा यात्रा नया घाट अयोध्या से सुबह 6:00 बजे शुरू होगी। गौ माता प्रवेश सुबह 8:30 बजे व प्रसाद वितरण सुबह 10:30 बजे होगा। यह कार्यक्रम श्री सत्य चंडी महायज्ञ समारोह दिनांक 26 अप्रैल शनिवार से 29 अप्रैल मंगलवार तक चलेगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत स्वामी सत्य प्रकाश आनंद सरस्वती जी और व्यवस्थापक सूर्यकांत गुप्ता ने बताया कि गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा होती है।
गौ सेवा करने से सनातन धर्म की वृद्धि होती है और गौ सेवा करने वाले लोगों को एक शांति की अनुभूति प्राप्त होती है। यहां पर आदित्य गौशाला में 60 गायों के पालने की आधुनिक व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के अवसर पर नरेंद्र कोठारी, सुनील मोहता और व्यवस्थापक सूर्यकांत गुप्ता सहित ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।