अपहृत की बरामदगी को जा रही पुलिस टीम की कार दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत
कोतवाली उरई में दर्ज एक अपहरण मामले में हरियाणा निवासी बिजेंद्र सिंह की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट —
उरई/जनमत न्यूज। जालौन जनपद के उरई में एक अत्यंत दुखद सड़क हादसे में पुलिस टीम सहित पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब अपहृत युवक की बरामदगी के लिए गठित पुलिस टीम हरियाणा जा रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली उरई में दर्ज एक अपहरण मामले में हरियाणा निवासी बिजेंद्र सिंह की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम में मंडी चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक मोहित यादव, उपनिरीक्षक सत्यभान, सर्विलांस सिपाही प्रदीप कुमार, आरक्षी अशोक कुमार के साथ वादी अमरीक सिंह भी शिनाख्त के लिए साथ जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि रास्ते में वाहन चालक द्वारा ओवरटेक करने के दौरान कार अचानक अनियंत्रित हो गई और दूसरे वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। तेज रफ्तार के कारण टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इस हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो उपनिरीक्षक, दो आरक्षी और एक वादी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली उरई में पंजीकृत अभियोग संख्या 256/2026 में अपहृत की बरामदगी के लिए टीम रवाना हुई थी। मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे हुए इस हादसे में सभी की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि हरियाणा के नूंह जिले के पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। जनपद पुलिस ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 11
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.