पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में कुख्यात स्मैक तस्कर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

नगर कोतवाली क्षेत्र के करौदी पुल के पास आधी रात को पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान स्मैक तस्कर प्रेम कुमार उर्फ हितेश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया।

पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में कुख्यात स्मैक तस्कर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
REPORTED BY - VIKAS GUPTA, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज। नगर कोतवाली क्षेत्र के करौदी पुल के पास आधी रात को पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान स्मैक तस्कर प्रेम कुमार उर्फ हितेश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगने से उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

सूचना के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी कि प्रेम कुमार स्मैक की खेप लेकर जाने वाला है। घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लग गई और पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और 278 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी प्रेम कुमार शहर के देवकली क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, प्रेम कुमार उर्फ हितेश पर गैंगस्टर, डकैती और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम जैसी गंभीर धाराओं में तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वह लंबे समय से स्मैक की तस्करी में सक्रिय था।

गौरतलब है कि प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन लंगड़ा" के तहत अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और इस अभियान के तहत यह बड़ी सफलता मानी जा रही है।