अलीगढ़: हेड कांस्टेबल के बेटे ने अनजानी लड़की के प्यार में गोली मारकर की खुदकुशी, अवैध तमंचा बरामद

उप्र के अलीगढ़ जनपद के थाना क्वार्सी क्षेत्र के चिलकोरा गांव में पुलिस विभाग में तैनात हेड कांस्टेबल अनिल कुमार के 22 वर्षीय बेटे विशेष कुमार ने अनजानी लड़की के प्यार में मानसिक तनाव के चलते अवैध तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है।

अलीगढ़: हेड कांस्टेबल के बेटे ने अनजानी लड़की के प्यार में गोली मारकर की खुदकुशी, अवैध तमंचा बरामद
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद के थाना क्वार्सी क्षेत्र के चिलकोरा गांव में पुलिस विभाग में तैनात हेड कांस्टेबल अनिल कुमार के 22 वर्षीय बेटे विशेष कुमार ने अनजानी लड़की के प्यार में मानसिक तनाव के चलते अवैध तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस लाइन में तैनात हैड कांस्टेबल के बेटे द्वारा खुदकुशी किए जाने की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस और पुलिस के उच्च अधिकारी फील्ड यूनिट टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और पीड़ित परिजनों से घटना को लेकर जानकारी की, जिसके बाद पुलिस नें मौके से अवैध तमंचा बरामद करते शव कों पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की गंभीरता से जांच करते हुए मामले की जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल अनिल कुमार के बेटे द्वारा अवैध तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी किए जाने का पूरा मामला चिलकोरा गांव का है। मृतक युवक के पिता अनिल कुमार की माने तो उसका पूरा परिवार चंद्र सिटी कॉलोनी में रहता है।

मंगलवार की सुबह परिवार के सभी लोग घर में मौजूद थे और अपने-अपने अन्य कार्यों में लगे हुए थे, तभी सुबह करीब 10:00 बजें उसके 22 वर्षीय बेटे विशेष कुमार ने कमरे के अंदर अवैध तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

परिवार के लोगों का कहना है कि उनका बेटा जनपद संभल के गुन्नौर कस्बे की रहने वाली एक लड़की से फोन पर बातचीत करता था, जिस लड़की कों उनका बेटा और परिवार के लोग नहीं पहचानते हैं, जोकि फोन के माध्यम से एक दूसरे के टच में आए थे।

यही वजह है कि उनका बेटा डिप्रेशन में था और उसकी दवाइयां चल रही थी,जिसके चलते मानसिक दबाव में आकर उनके बेटे ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली। बेटे द्वारा बंद कमरे में गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। जहां उनके बेटे की लाश कमरे के अंदर लहू लुहान हालत में पड़ी हुई थी। बेटे की लाश कों देखते ही परिवार में चीख पुकार मच गईं और सूचना पुलिस को दी।

इस सबंध में सीओ तृतीय सर्वम सिंह नें बताया कि  19 मई 2026 को थाना क्वार्सी क्षेत्र के ग्राम चिलकोरा से रिजर्व पुलिस लाइन्स अलीगढ़ में तैनात  हेड कांस्टेबल अनिल कुमार द्वारा पुलिस कों सूचना दी गई कि उनके 22 वर्षीय पुत्र विशेष कुमार द्वारा अवैध तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

इस  सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस व फील्ड़ यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने घटनास्थल से अवैध असलहे को कब्जे में ले लिया गया है। जिसके बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायत मामा करते हुए डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जहां पुलिस की प्रारंभिक जांच में परिवारीजनों से हुई पूछताछ में मृतक के मानसिक तनाव में होने की बात प्रकाश में आई है। पुलिस द्वारा मामले में अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।