हरदोई में जेठ ने बहू को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल
कछौना थानाध्यक्ष Amit Singh ने पुलिस टीम के साथ मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने आत्मसमर्पण करने के बजाय फायरिंग शुरू कर दी।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट —
हरदोई/जनमत न्यूज। हरदोई जनपद के कछौना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक सगे जेठ ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी ही बहू की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार कछौना थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी राजकुमार का अपने भाई रामसेवक की पत्नी मंजू से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि 9 मार्च से शुरू हुआ यह विवाद 13 मार्च को हिंसक रूप ले बैठा। इसी दौरान राजकुमार ने मंजू को पीठ में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल मंजू को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक Ashok Meena ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुट गईं।
इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी लखनऊ भागने की फिराक में सूठेना फाटक के पास छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर कछौना थानाध्यक्ष Amit Singh ने पुलिस टीम के साथ मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने आत्मसमर्पण करने के बजाय फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चली गोली आरोपी राजकुमार के बाएं पैर में लग गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा भी बरामद किया है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में राजेश कुमार, शुभम मिश्रा, शिव बाबू, अरविंद, अखंड प्रताप, बंटी और तूफान सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.