ट्रांसफार्मर ठीक करते समय करंट लगने से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम
बिजली विभाग के लाइनमैन दीपचंद मौर्य खराब ट्रांसफार्मर को ठीक करने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गए।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट —
बहराइच/जनमत न्यूज। जनपद बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान करंट लगने से बिजली विभाग के एक लाइनमैन की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मिली जानकारी के अनुसार दरगाह थाना क्षेत्र के सलारगंज गुल्लबीर इलाके में बिजली विभाग के लाइनमैन दीपचंद मौर्य खराब ट्रांसफार्मर को ठीक करने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में एकत्रित होकर डीएम तिराहे पर पहुंच गए और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
परिजनों का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान दरगाह थाना पुलिस ने उन्हें समझाने के बजाय उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उनका कहना है कि कुछ लोगों को थप्पड़ मारे गए और डंडों से भी पीटा गया। परिजनों ने इसे बेहद दुखद बताते हुए कहा कि जिस परिवार ने अपना बेटा खो दिया है, उसी परिवार के साथ पुलिस का यह व्यवहार बेहद संवेदनहीन है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं सरकार की छवि को भी प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.