मुजफ्फरनगर में महिला ने लगाया दुष्कर्म और धमकी का आरोप, एसएसपी से कार्रवाई की मांग

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के थाना खालापार क्षेत्र निवासी एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर एक युवक पर जबरन कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने तथा बाद में जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

मुजफ्फरनगर में महिला ने लगाया दुष्कर्म और धमकी का आरोप, एसएसपी से कार्रवाई की मांग
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के थाना खालापार क्षेत्र निवासी एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर एक युवक पर जबरन कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने तथा बाद में जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

महिला ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार महिला का आरोप है कि 12 अगस्त 2026 को वह अपने बेटे के बुलाने पर उसके बताए स्थान पर गई थी।

आरोप है कि वहां मौजूद वसीम ने कथित तौर पर उसे जबरदस्ती कमरे में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकाया कि घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे और उसके बच्चों को जान से मार देगा।

महिला ने पत्र में बताया कि घटना के बाद उसने 112 नंबर पर फोन किया, लेकिन फोन नहीं मिला। इसके बाद उसने चौकी खालापार में सूचना दी। आरोप है कि तत्काल सुनवाई नहीं हुई। महिला के मुताबिक अगले दिन थाने में शिकायत देने के बावजूद मामले में उसकी अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।

महिला का आरोप है कि पुलिस ने संबंधित लोगों को थाने बुलाकर धारा 151 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई कर दी। बाद में आरोपी पक्ष द्वारा कथित रूप से गाली-गलौज और धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

महिला ने 14 अगस्त 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उसे न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।