कानपुर देहात में यातायात माह का आगाज, मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बाइक सवारों को वितरित किए हेलमेट
उप्र के कानपुर देहात जनपद में सड़क हादसों पर लगाम कसने और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए आज से 'यातायात माह नवंबर-2026' का औपचारिक शुभारंभ हो गया है।
कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट
कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात जनपद में सड़क हादसों पर लगाम कसने और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए आज से 'यातायात माह नवंबर-2026' का औपचारिक शुभारंभ हो गया है।
अकबरपुर में यातायात पुलिस द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने शिरकत किया। वही कार्यक्रम मे जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया।
इस दौरान राज्यमंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए और सभी से सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने का संकल्प लेने की अपील की।
सड़क दुर्घटनाओं के ग्राफ को नीचे लाने और जन-जन तक यातायात नियमों की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से कानपुर देहात में 'यातायात माह नवंबर-2026' का जोरदार आगाज हुआ है।
लोकतंत्र सेनानी स्व. संतोष शुक्ल बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर किया।
राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने आम नागरिकों को सुरक्षा कवच के रूप में हेलमेट वितरित किए। साथ ही एक विशेष 'यातायात जागरूकता वाहन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि यातायात नियम केवल कानूनी औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा का सबसे बड़ा साधन है।
इस दौरान अपने संबोधन में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट के अनिवार्य इस्तेमाल पर जोर दिया। साथ ही नशे में गाड़ी न चलाना और ड्राइविंग के वक्त मोबाइल का इस्तेमाल न करने की अपील की।



