राम नगरी अयोध्या में चाणक्य परिषद ने फूंका अनुराग कश्यप का पुतला

राम नगरी अयोध्या में चाणक्य परिषद ने अनुराग कश्यप का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे बाज़ी की।

राम नगरी अयोध्या में चाणक्य परिषद ने फूंका अनुराग कश्यप का पुतला
REPORTED BY - AZAM KHAN, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

अयोध्या/जनमत। राम नगरी अयोध्या में चाणक्य परिषद ने अनुराग कश्यप का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे बाज़ी की। शहर के दर्शन नगर के मंगल पांडे चौराहे पर चाणक्य परिषद के कार्यकर्ताओं ने अनुराग कश्यप का पुतला जलाया। चाणक्य परिषद अयोध्या के जिलाध्यक्ष सत्यदेव मिश्रा ने कहाकि चाणक्य परिषद प्रदेशव्यापी आंदोलन की तैयारी में है। फिल्म डॉयरेक्टर अनुराग कश्यप के ख़िलाफ़ उत्तर प्रदेश के हर सिनेमा हाल के सामने चाणक्य परिषद विरोध प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर अनुराग कश्यप के पुतले जलाए जाएंगे। चाणक्य परिषद के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सीएम योगी से मिलकर निवेदन पत्र देंगे। पत्र देकर यूपी में अनुराग कश्यप की फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग करेंगे।