हरदोई में प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत, अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले शादीशुदा महिला और युवक के शव

उप्र के हरदोई जनपद के अरवल थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव के मजरा उमरौली जैतपुर में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है।

हरदोई में प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत, अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले शादीशुदा महिला और युवक के शव
Published By- Diwaker Mishra

हरदोई से सुनील कुमार  की रिपोर्ट

हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद के अरवल थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव के मजरा उमरौली जैतपुर में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है।

गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेतों के पास एक युवक और एक शादीशुदा महिला के शव अलग-अलग पेड़ों से फंदे पर लटके मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है,जबकि गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 18 वर्षीय जनेश्वर पुत्र केशव राम राजस्थान में मजदूरी करता था बताया जा रहा है कि उसका गांव की ही एक शादीशुदा महिला जिसका एक बेटा है से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

बीती रात महिला के परिजनों ने युवक के घर पहुंचकर इस संबंध को लेकर शिकायत की थी। इसके कुछ ही देर बाद जनवेश घर से निकल गया,लेकिन रातभर वापस नहीं लौटा।

शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो उन्होंने जनेश्वर का शव जामुन के पेड़ से चारपाई के बान के सहारे लटका देखा।घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

इसी दौरान कुछ दूरी पर गूलर के पेड़ से साड़ी के फंदे पर महिला का शव भी लटका मिला।दोनों शव मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

सूचना पर अरवल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।