कानपुर देहात: CO संजय सिंह का विवादित ज्ञान; कहा- पब्लिक को बवाल करने दो, पुलिस मत पहुंचाना
उप्र के कानपुर देहात जनपद में CO संजय सिंह का विवादित ‘पुलिसिया ज्ञान’ वायरल हो रहा है। पीस कमेटी बैठक में CO संजय सिंह पुलिसकर्मियों को अजीबोगरीब पाठ पढ़ाते नजर आ रहे हैं।
कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट
कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात जनपद में CO संजय सिंह का विवादित ‘पुलिसिया ज्ञान’ वायरल हो रहा है। पीस कमेटी बैठक में CO संजय सिंह पुलिसकर्मियों को अजीबोगरीब पाठ पढ़ाते नजर आ रहे हैं।
इस दौरान CO संजय सिंह ने कहा, “पब्लिक को बवाल करने दो, पुलिस मत पहुंचाना। CO संजय सिंह ने कहा “पब्लिक को जो करना है करे दूर से खड़े होकर देखो,तभी सुधरेगी”
पुलिसकर्मियों से CO संजय सिंह बोले — “कुछ होगा तो हम बचा लेंगे”। उन्होंने इस दौरान अमूल वाहन चालक मारपीट मामले का भी जिक्र किया। कहा कि “अमूल वाले जांच में बचाया था, आगे भी बचा लूंगा”।
वायरल वीडियो में CO संजय सिंह कानून व्यवस्था संभालने की जगह बवाल बढ़ाने की सलाह देते नजर आ रहे हैं। CO संजय सिंह के बयान से बखेड़ा मचा है।
वायरल वीडियो ने ‘संरक्षण नीति’ की पोल खोल दी है। जिम्मेदार अफसर की भाषा से पुलिस विभाग कटघरे में है। इससे जनता की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल उठे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद हड़कंप मचा है। CO के बयान से पब्लिक में चर्चा हो रही है कि जब पुलिस ही नहीं पहुंचेगी तो कानून व्यवस्था को कौन संभालेगा?

Janmat News 
