रामपुर में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच की दी जानकारी
उप्र के रामपुर जनपद में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत मंगलवार को थाना शाहाबाद की मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया।
रामपुर से अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के रामपुर जनपद में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत मंगलवार को थाना शाहाबाद की मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
टीम ने उच्चतर प्राथमिक विद्यालय नवाबपुरा ग्राम भुड़ासी, ज्ञानदीप जूनियर हाईस्कूल शाहाबाद, लख्खीबाग चंदौसी रोड स्थित शिव मंदिर, भुड़ासी पेट्रोल पंप, ग्राम बरखेड़ा, मोहल्ला बरबलान स्थित शिव मंदिर और बिलारी रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर सहित अन्य स्थानों पर लोगों को जागरूक किया। छोटे बच्चों और बालिकाओं को गुड टच-बैड टच के बारे में समझाया गया।
साथ ही विद्यालयों में शिकायत पेटिका के महत्व की जानकारी देकर किसी भी परेशानी पर खुलकर शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने की सीख भी दी गई।अभियान में उपनिरीक्षक शिवकुमार, महिला उपनिरीक्षक कंचन धामा, महिला आरक्षी सुधा और मेघा कर्णवाल शामिल रहीं।



