कौशाम्बी: गाड़ियों की चेकिंग के दौरान खनन टीम पर हमला; इंस्पेक्टर, ड्राइवर व गार्ड घायल; एफआईआर दर्ज
उप्र के कौशाम्बी जनपद में बालू ले जा रही गाड़ियों की चेकिंग के दौरान खनन टीम पर हमला किए जाने की खबर सामने आ रही है।
कौशाम्बी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट
कौशाम्बी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशाम्बी जनपद में बालू ले जा रही गाड़ियों की चेकिंग के दौरान खनन टीम पर हमला किए जाने की खबर सामने आ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार खनन टीम के साथ हुई इस मारपीट में खनन इंस्पेक्टर शत्रुघ्न सिंह, ड्राइवर व गार्ड घायल हो गए। घटना जनपद के पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा भारत पेट्रोल पंप की है।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सीएचसी चायल मे सभी घायलों का इलाज कराया। सूचना पर चायल एसडीएम, सीओ और खनन अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
खनिज इंस्पेक्टर शत्रुघ्न सिंह ने पेट्रोल पंप मालिक अंशु सिंह, मैनेजर हरिओम सहित 5 नामजद व 12 अज्ञात लोगो के खिलाफ तहरीर दी है। एसडीएम चायल अरुण कुमार के आदेश पर पिपरी थाने मे मुक़दमा दर्ज किया गया है।
मामले की जांच जारी है। पुलिस दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस हमलावारो की तलाश मे लगी है।

Janmat News 
