हाथरस: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, दो स्थानों पर की छापेमारी; 83 सिलेंडर बरामद
उप्र के हाथरस जनपद में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी अतुल वत्स के निर्देशन में कालाबाजारी कर रहे लोगों के खिलाफ छापेमारी की गई है।
हाथरस से होमेश मिश्रा की रिपोर्ट
हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जनपद में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी अतुल वत्स के निर्देशन में कालाबाजारी कर रहे लोगों के खिलाफ छापेमारी की गई है।
दो अलग-अलग स्थानों पर यह सख्त कार्रवाई की गई, जिसमे सोखना क्षेत्र में बंद मकान से लगभग 70 सिलेंडर बरामद किए गए। इनमें 23 भरे और 47 खाली सिलेंडर शामिल हैं। एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
छापेमारी करर दूसरी कार्यवाही में मुरसान गेट पर 13 सिलेंडर जब्त किए गए, जिनमें 5 भरे और 1 खाली सिलेंडर मिले। प्रशासन की इस कार्रवाई से कालाबाजारियों में हड़कंप मचा है। जिलाधिकारी अतुल वत्स के निर्देशन में हुई कार्यवाही से गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया।

Janmat News 
