प्रतापगढ़ में किसान सम्मान निधि घोटाला, 4.45 लाख लोगों के खिलाफ एक ही FIR

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में पीएम किसान सम्मान निधि योजना में कथित बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। उप कृषि निदेशक अश्विनी सिंह की तहरीर पर प्रतापगढ़ साइबर थाने में 4.45 लाख लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्रतापगढ़ में किसान सम्मान निधि घोटाला, 4.45 लाख लोगों के खिलाफ एक ही FIR
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में पीएम किसान सम्मान निधि योजना में कथित बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। उप कृषि निदेशक अश्विनी सिंह की तहरीर पर प्रतापगढ़ साइबर थाने में 4.45 लाख लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मामला 3.15 अरब रुपये की कथित अनियमितता से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस और कृषि विभाग सहित विभिन्न एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। जांच में आरोप है कि वर्ष 2019-20 के दौरान फर्जी अभिलेखों के आधार पर बड़ी संख्या में पंजीकरण कराए गए।

सत्यापन के दौरान 1700 संदिग्ध आईपी एड्रेस सामने आने के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया। मामले में प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशाम्बी, अमेठी और सुल्तानपुर समेत कई जिलों के आवेदक जांच के दायरे में बताए गए हैं।