लखीमपुर खीरी: श्रावण माह के सोमवार को छोटी काशी में उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब, प्रशासन ने संभाली कमान

उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद की तहसील एवं शहर गोला गोकर्णनाथ स्थित छोटी काशी के नाम से विश्व विख्यात भगवान शिव की नगरी में श्रावण माह के तीसरे सोमवार को शिवभक्त बड़ी श्रद्धा के साथ भरी संख्या में उमड़े।

लखीमपुर खीरी: श्रावण माह के सोमवार को छोटी काशी में उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब, प्रशासन ने संभाली कमान
Published By- Diwaker Mishra

लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद की तहसील एवं शहर गोला गोकर्णनाथ स्थित छोटी काशी के नाम से विश्व विख्यात भगवान शिव की नगरी में श्रावण माह के तीसरे सोमवार को शिवभक्त बड़ी श्रद्धा के साथ भरी संख्या में उमड़े।

कांवड़ उठाकर जलाभिषेक करने के लिए धूप बरसात झेलते हुए पैदल चल कर भगवान भोलेनाथ की आराधना करने के लिए भारी संख्या में कांवड़ियों के जत्थे रवाना हो गए है। कुछ भक्त डाक कांवड़ भी बड़ी ही श्रद्धा के साथ लेकर निकल पड़े है।

वहीं जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन ने भी कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न करने के उद्देश्य से सड़को पर कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए जिले के आला अधिकारियों ने खुद कमान संभालते हुए लगातार भ्रमण शील रहते हुए लगातार अधीनस्थों को सख्त दिशा निर्देश जारी किए जा रहे है।