अयोध्या के श्याम सदन मंदिर में गूंजा सुंदरकांड का पाठ, की गई राष्ट्र कल्याण की कामना

उप्र के अयोध्या धाम के रामघाट स्थित प्राचीन श्री श्याम सदन मंदिर में मंगलवार को राष्ट्र कल्याण सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ।

अयोध्या के श्याम सदन मंदिर में गूंजा सुंदरकांड का पाठ, की गई राष्ट्र कल्याण की कामना
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या धाम के रामघाट स्थित प्राचीन श्री श्याम सदन मंदिर में मंगलवार को राष्ट्र कल्याण सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अयोध्या विधानसभा के संभावित प्रत्याशी विनोद जायसवाल के सौजन्य से हुए आयोजन में संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का पाठ कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

विनोद जायसवाल ने कहा कि यह आयोजन हनुमान जी की कृपा से हो रहा है और जब तक प्रभु की इच्छा होगी, सुंदरकांड पाठ का क्रम जारी रहेगा। वहीं मंदिर के महंत श्रीधर दास महाराज ने विनोद जायसवाल के सामाजिक कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि 2027 में विधानसभा का प्रत्याशी सेवाभावी होना चाहिए और विनोद जायसवाल में सेवा के गुण हैं। महंत ने उनके अयोध्या की सेवा के मनोरथ की पूर्ति के लिए भगवान से प्रार्थना की। आरती-पूजन और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।