बुलंदशहर में 26 वर्षीय युवक का पेड़ पर लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

उप्र के बुलंदशहर जनपद की डिबाई कोतवाली क्षेत्र के इंदौर खेड़ा गांव के जंगल में 26 वर्षीय युवक का पेड़ पर लटका मिला शव मिलने की खबर सामने आ रही है।

बुलंदशहर में 26 वर्षीय युवक का पेड़ पर लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद की डिबाई कोतवाली क्षेत्र के इंदौर खेड़ा गांव के जंगल में 26 वर्षीय युवक का पेड़ पर लटका मिला शव मिलने की खबर सामने आ रही है।

 26 वर्षीय युवक का पेड़ पर शव लटकने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही CO डिबाई और कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

परिजनों का आरोप है हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

डिबाई कोतवाली पुलिस घटना की बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी है। मामला डिबाई कोतवाली की दौलतपुर चौकी क्षेत्र के गांव इंदौर खेड़ा के जंगलों का।