संभल: धनतेरस और दीपावली से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील

उप्र के संभल जनपद के गुन्नौर कस्बे में धनतेरस और दीपावली से पहले पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में एसपी, एएसपी, और चार थानों की पुलिस और 100 से अधिक पुलिस फोर्स शामिल हुए।

संभल: धनतेरस और दीपावली से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील
Published By- Diwaker Mishra

संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट 

संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद के गुन्नौर कस्बे में धनतेरस और दीपावली से पहले पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में एसपी, एएसपी, और चार थानों की पुलिस और 100 से अधिक पुलिस फोर्स शामिल हुए।

एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने पुलिस फोर्स के साथ करीब गुन्नौर कस्बे में लंबा फ्लैग मार्च निकाला। धनतेरस और दीपावली से पहले पुलिस ने चार थानों की पुलिस और 100 से अधिक पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकाला।

इस दौरान बाजारों में चेकिंग, ट्रैफिक डायवर्जन और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिशा-निर्देश दिए। संभल के एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने चार थानों की पुलिस, गुन्नौर बबराला, राजपुरा, व जूनावई  थानों की पुलिस के  साथ फ्लैग मार्च निकाला।

एसपी ने साफ तौर पर कहा कि आगामी त्योहारों के दौरान यदि कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।

एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बाजारों में पुलिस की टीमें गश्त कर रही हैं और संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है। संभल और चंदौसी के सर्राफा, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ों के बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए कई जगह डायवर्जन किया गया है और ट्रैफिक पुलिस तैनात की गई है, ताकि जाम न लगे। जिले की सोशल मीडिया टीम नकारात्मक और भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर नजर रख रही है।

एसपी के मुताबिक, गुन्नौर में एक व्यक्ति ने झारखंड की घटना को संभल का बताकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। पुलिस का कहना है कि उसका मकसद तनाव फैलाना था, जिसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बहजोई में भी पोस्ट करने वाले एक व्यक्ति की पहचान की गई है। एसपी ने कहा कि ऐसी पोस्ट करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।