बरेली: NHM के संविदाकर्मियों ने मांगों को लेकर अपनाया कड़ा रुख, अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन की धमकी
उप्र के बरेली जनपद में नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के अंतर्गत संविदा पर तैनात कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शासन के प्रति कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।
बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट
बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद में नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के अंतर्गत संविदा पर तैनात कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शासन के प्रति कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।
मांगे पूरी न होने पर पूरे प्रदेश के संविदाकर्मियों ने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन पर बैठने की शासन को धमकी भरी चुनौती दी है। पूरा मामला मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) कार्यालय बरेली प्रांगण का है।
जहाँ स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत लगभग एक लाख से अधिक संविदा कर्मियों द्वारा उनकी दो मांगों को तुरंत पूर्ण किए जाने योग्य 6 सूत्रीय मांगों को लेकर उन्होंने आज CMO कार्यालय प्रांगण में इस बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित विज्ञप्ति प्रेषित की है।
जिसमें संविदा कर्मियों की यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का रुख दूसरी ओर मोड़कर उनको बतौर उदाहरण संकेत देते हुए कहा कि देश के अनेक भाजपा शासित अन्य राज्यों जैसे हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मियों के लिए वेतन संरचना महंगाई भत्ता स्थानांतरण, ईपीएफ लाभ, सामाजिक सुरक्षा एवं सेवा सुरक्षा को लेकर संबंधित बेहतर व्यवस्थायें विकसित की गई है।
वही, उत्तर प्रदेश में लाखों स्वास्थ्यकर्मियों के व्यापक हित एवं प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक उत्तम करने के उद्देश्य से संगठन ने प्रदेश की योगी सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित कर अपनी मांगों को पूरा करवाना है।



