बहराइच में विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने हासिल की जानकारी

उप्र के बहराइच जनपद में आमजन को न्यायिक सेवाओं से जोड़ने और निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

बहराइच में विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने हासिल की जानकारी
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिज़वान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जन्मत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद में आमजन को न्यायिक सेवाओं से जोड़ने और निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर सरकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों की जानकारी हासिल की।

कार्यपालक अध्यक्ष वरिष्ठ न्यायमूर्ति उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में कपूरथला परिसर स्थित मल्टीपर्पज उत्थान ऑडिटोरियम में मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया गया।

इस शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, सरकारी योजनाओं की जानकारी, महिला एवं बाल संरक्षण, श्रमिक अधिकार, वरिष्ठ नागरिक अधिकार सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान न्यायिक अधिकारियों ने लोगों को बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है, ताकि हर व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित हो सके।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों ने प्रतिभाग किया और मौके पर ही अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन भी किए।