कानपुर देहात में आकाशीय बिजली का कहर, 19 वर्षीय युवती सहित 33 बकरियों की मौत; मुआवजे की मांग

उप्र के कानपुर देहात जनपद में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है। बकरियां चरा रही युवती रुचि पर अकाशीय बिजली गिरी है जिससे 19 वर्षीय रुचि की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।   

कानपुर देहात में आकाशीय बिजली का कहर, 19 वर्षीय युवती सहित 33 बकरियों की मौत; मुआवजे की मांग
Published By- Diwaker Mishra

कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट

कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात जनपद में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है। बकरियां चरा रही युवती रुचि पर अकाशीय बिजली गिरी है जिससे 19 वर्षीय रुचि की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।   

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के सिठऊपुरवा गांव में आकाशीय बिजली का मामला सामने आया है। बिजली गिरने से बकरियां चरा रही 19 वर्षीय युवती रुचि सहित 33 बकरियों की भी मौत हो गई।

आकाशीय बिजली गिरने से चार अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक बदले मौसम के बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ।

मृतका के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। बकरियों की मौत से लाखों के नुकसान की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम जांच में जुटी है।