MSME मंत्री भूपेंद्र चौधरी पहुंचे अयोध्या; विपक्ष पर बोला तीखा हमला, कहा- सनातन को बदनाम करने की कोशिश

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग (MSME) मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी आज अयोध्या जनपद पहुंचे। उन्होंने राम मंदिर में दान चोरी के मुद्दे पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

MSME मंत्री भूपेंद्र चौधरी पहुंचे अयोध्या; विपक्ष पर बोला तीखा हमला, कहा- सनातन को बदनाम करने की कोशिश
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग (MSME) मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी आज अयोध्या जनपद पहुंचे। उन्होंने राम मंदिर में दान चोरी के मुद्दे पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। मंत्री चौधरी ने कहा कि विपक्ष हमारी संस्कृति, विरासत और सनातन को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।

ये वही लोग हैं जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व को नकारा था। इनके पेट में दर्द है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से अयोध्या में राम मंदिर कैसे बन गया। ये लोग मठ-मंदिरों से जनता का विश्वास तोड़ना चाहते हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि बाबरी मस्जिद का चंदा कहां गया और मदरसों में कैसी फंडिंग हो रही है, इस पर विपक्ष कभी नहीं बोलता। राम मंदिर में दान चोरी की घटना को दुखद बताते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने तत्परता दिखाते हुए एसआईटी गठित की है।

कहा, जांच जारी है और एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट में जिनके नाम आए हैं, उन्हें गिरफ्तार किया गया है। अनिल मिश्रा पर कार्रवाई को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जांच के दायरे में जो भी आएगा, उस पर कार्रवाई होगी।