बुलंदशहर में दिखा रफ्तार का कहर, ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर; दोनों की मौत
उप्र के बुलंदशहर जनपद से दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। सिकंदराबाद में नेशनल हाईवे-34 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को ऐसी टक्कर मारी कि दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद से दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। सिकंदराबाद में नेशनल हाईवे-34 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को ऐसी टक्कर मारी कि दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के साथ काफी दूर तक घिसटती रही और ट्रक में आग लग गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी और लंबा जाम लग गया।
दिल दहला देने वाला यह हादसा बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में NH-34 पर जाट चौक के पास हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक के नीचे फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। घर्षण के चलते ट्रक में भी आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, जबकि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे के चलते नेशनल हाईवे पर कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।
बड़ा सवाल: रफ्तार का यह कहर एक बार फिर दो परिवारों की खुशियां छीन ले गया। सवाल वही है-आखिर नेशनल हाईवे पर बेलगाम रफ्तार पर लगाम कब लगेगी और ऐसे दर्दनाक हादसे कब रुकेंगे?


