विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी

विकास खण्ड हनुमानगंज के ग्राम मिड्ढा स्थित पंचायत भवन में बुधवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत एक विशेष कृषि जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग द्वारा किया गया,

विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी
REPORTED BY - GANESH TIWARI, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

बलिया/जनमत न्यूज। विकास खण्ड हनुमानगंज के ग्राम मिड्ढा स्थित पंचायत भवन में बुधवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत एक विशेष कृषि जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कृषकों और विशेषज्ञों की भागीदारी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ किसान मोर्चा बलिया के जिला अध्यक्ष श्री संतोष पाण्डेय एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में केवीके सोहांव के मृदा वैज्ञानिक डॉ. अनिल पाल ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य वैज्ञानिक नवाचारों को किसानों तक पहुंचाना है, जिससे खरीफ और बेमौसम फसलों की पैदावार में वृद्धि की जा सके।

डॉ. पाल ने किसानों को जैविक खेती, प्राकृतिक खेती और खरीफ मौसम की फसलों से संबंधित नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी। इस दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी श्री प्रवीण पाण्डेय द्वारा दी गई, ताकि किसान प्राकृतिक आपदाओं के समय सुरक्षित रह सकें। उप कृषि निदेशक ने विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की और किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संतोष पाण्डेय ने महिला सशक्तिकरण, प्राकृतिक खेती और केंद्र तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।

अंत में विषयवस्तु विशेषज्ञ श्री अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, महिला कृषकों और प्रगतिशील किसानों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उप कृषि निदेशक की अनुमति से कार्यक्रम संपन्न होने की घोषणा की।