फर्रुखाबाद: गंगा का जल स्तर बढ़ने से बढीं ग्रामीणों की मुश्किलें, किसानों की हजारों बीघा फसलें जल मग्न

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद की तीनों तहसीलों में बाढ़ का ख़तरा बढ़ गया है। दरअसल, पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते लगातार गंगा नदी में पानी छोड़ा जा रहा है।

फर्रुखाबाद: गंगा का जल स्तर बढ़ने से बढीं ग्रामीणों की मुश्किलें, किसानों की हजारों बीघा फसलें जल मग्न
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद की तीनों तहसीलों में बाढ़ का ख़तरा बढ़ गया है। दरअसल, पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते लगातार गंगा नदी में पानी छोड़ा जा रहा है।

गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। किसानों की हजारों बीघा फसलें जल मग्न हुई हैं। पानी के बढ़ने से कई गांवों का सम्पर्क मार्ग बंद हो गया है। कई मुख्य मार्गों पर बाढ़ का पानी चल रहा है जिससे आवागमन बंद हो गया है।

तीनों तहसीलों में करीब दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। बाढ़ का पानी बढ़ने से 38 स्कूल व 2500 बच्चे प्रभावित हुए हैं। बता दें कि नरौरा बांध से 124173 हजार, बिजनौर बैराज से 97717हजार, हरिद्वार बैराज से 97413 हजार मीटर क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया है।

गंगा का जल स्तर 137।00 सेंटीमीटर पहुंच गया है। गंगा नदी में खतरे का निशान 137।10 सेंटीमीटर है। इस तरह देखा जाय तो गंगा नदी खतरे के निशान से मात्र 10 सेंटीमीटर दूर है।