फतेहपुर: मंदिर में मांस का टुकड़ा मिलने का मामला, सीसीटीवी फुटेज जांच में हुआ खुलासा

उप्र के फतेहपुर जनपद में बकरीद के बाद माहौल बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है।

फतेहपुर: मंदिर में मांस का टुकड़ा मिलने का मामला, सीसीटीवी फुटेज जांच में हुआ खुलासा
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट  

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में बकरीद के बाद माहौल बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। शहर के चौक इलाके में स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर के बाहर अराजक तत्वों द्वारा बकरे का मांस और सिर फेंके जाने से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी। हालाँकि, पुलिस जांच के बाद अब माहौल शांत हो गया है।

शुरुआती सूचना के बाद मौके पर पहुंचे व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने इसे माहौल बिगाड़ने की साजिश बताते हुए विरोध जताया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए आसपास के सभी एंट्री-एग्जिट प्वाइंट के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की।

जांच में करीब सात सौ से आठ सौ मीटर तक फुटेज खंगालने के बाद पुलिस के सामने जो तस्वीर आई उसने पूरे मामले की दिशा बदल दी। पुलिस के मुताबिक मंदिर के पास मिला मांस का टुकड़ा किसी व्यक्ति द्वारा नहीं बल्कि एक आवारा कुत्ते द्वारा वहां लाया गया था, जो सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने यह फुटेज व्यापारियों और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को भी दिखाई, जिसके बाद सभी लोग संतुष्ट नजर आए। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी भ्रामक सूचना को आगे न फैलाएं। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया फिलहाल इलाके में शांति एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।