हाथरस की जनता को मिली बड़ी सौगात, केंद्रीय रेल मंत्री ने दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की दी स्वीकृति

उप्र के हाथरस जनपद की जनता को बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाथरस सांसद अनूप प्रधान की मांग को स्वीकार करते हुए हाथरस जंक्शन पर दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति दी है।

हाथरस की जनता को मिली बड़ी सौगात, केंद्रीय रेल मंत्री ने दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की दी स्वीकृति
Published By- Diwaker Mishra

हाथरस से होमेश मिश्रा की रिपोर्ट

हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जनपद की जनता को बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाथरस सांसद अनूप प्रधान की मांग को स्वीकार करते हुए हाथरस जंक्शन पर दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति दी है।

अब हाथरस जंक्शन स्टेशन पर दो नई ट्रेन रुकेंगी। भुज–बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस और कानपुर सेंट्रल–आनंद विहार एक्सप्रेस का हाथरस जंक्शन पर ठहराव होगा।

19427/19428 भुज–बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस से गुजरात और बरौनी के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। वहीं 14153/14154 कानपुर सेंट्रल–आनंद विहार एक्सप्रेस के ठहराव से हाथरस के यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। सांसद अनूप प्रधान की मांग पर मिली इस स्वीकृति से हाथरस के रेल यात्रियों में खुशी की लहर है।