ट्रक, बस और बाइक की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, मचा हड़कंप
के.पी. लॉन के आगे रामापुर रोड स्थित जलसा लॉन के सामने ट्रक, बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के तुरंत बाद तीनों वाहनों में आग लग गई।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
लखीमपुर से लोकेन्द्र प्रताप की रिपोर्ट —
लखीमपुर खीरी / जनमत न्यूज। जिले के राजापुर क्षेत्र में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। के.पी. लॉन के आगे रामापुर रोड स्थित जलसा लॉन के सामने ट्रक, बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के तुरंत बाद तीनों वाहनों में आग लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देखते ही देखते मोटरसाइकिल, ट्रक और बस धू-धू कर जलने लगे। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग बुझाने के प्रयास के साथ घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, हालांकि किसी के मौत की सूचना नहीं है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 13
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.