बहराइच में कानून-व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे IG अमित पाठक, पैदल गश्त कर किया निरीक्षण

उप्र के बहराइच जनपद में आज पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अमित पाठक ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के घंटाघर चौकी इलाके में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

बहराइच में कानून-व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे IG अमित पाठक, पैदल गश्त कर किया निरीक्षण
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद में आज पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अमित पाठक ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के घंटाघर चौकी इलाके में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

IG अमित पाठक द्वारा बाजारों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और नियमित गश्त के निर्देश दिए।

साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया। आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। IG अमित पाठक ने रिक्रूट आरक्षियों से बातचीत कर उनके प्रशिक्षण और ड्यूटी अनुभव की जानकारी ली तथा उन्हें अनुशासन, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए।