श्रीराम यंत्र की स्थापना कार्यक्रम में अयोध्या पहुंची माता अमृतानंदमयी, साथ में हैं स्पेन से आए 1100 अनुयायी

रामनगरी अयोध्या में 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से पहले राम मंदिर में आयोजित श्रीराम यंत्र की स्थापना कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्पेन से आए 1100 अनुयायियों के साथ माता अमृतानंदमयी (अम्मा) आज से अयोध्या पहुंचीं।

श्रीराम यंत्र की स्थापना कार्यक्रम में अयोध्या पहुंची माता अमृतानंदमयी, साथ में हैं स्पेन से आए 1100 अनुयायी
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र की रामनगरी अयोध्या में 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से पहले राम मंदिर में आयोजित श्रीराम यंत्र की स्थापना कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्पेन से आए 1100 अनुयायियों के साथ माता अमृतानंदमयी (अम्मा) आज एक स्पेशल ट्रेन से अयोध्या पहुंचीं।

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी और अयोध्या राजा यतींद्र मोहन मिश्रा ने उनका अंग वस्त्र और फूलों से भव्य स्वागत किया।

अमृतानंदमयी के अनुयायियों के रेलवे स्टेशन पर उतरते ही "जय श्री राम" के जयकारों से पूरा वातावरण गूँज उठा। अयोध्या पहुंचकर लोग खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं, क्योंकि श्री रामचंद्र की जन्मस्थली होने के कारण यहां आज भी दैवी स्पंदन, त्याग और धर्म के प्रति निष्ठा के स्पंदन अनुभूत होते हैं।

महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि राम मंदिर निर्माण के बाद से कई आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक विभूतियों का अयोध्या में लगातार आगमन हो रहा है। उन्होंने बताया कि माँ अमृतानंदमयी राष्ट्रपति के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपने 1100 अनुयायियों के साथ आई हैं।