मथुरा: शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला प्रेमी फरार, प्रेमिका का आरोप- 8 साल तक किया दुराचार

उप्र के​ आगरा जनपद की एक युवती ने मथुरा के सोहिल और उसके परिवार पर शादी का झांसा देकर 8 साल तक शारीरिक शोषण, मारपीट और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

मथुरा: शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला प्रेमी फरार, प्रेमिका का आरोप- 8 साल तक किया दुराचार
Published By- Diwaker Mishra

मथुरा से सैयद जाहिद की रिपोर्ट

मथुरा/जनमत न्यूज़। उप्र के​ आगरा जनपद की एक युवती ने मथुरा के सोहिल और उसके परिवार पर शादी का झांसा देकर 8 साल तक शारीरिक शोषण, मारपीट और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

पीड़िता का कहना है कि स्थानीय पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसे न्याय के लिए SSP कार्यालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। मामला करीब 8 साल पहले शुरू हुआ, जब आगरा निवासी पीड़िता मथुरा घूमने आई थी।

आरोप है कि तेली पाड़ा निवासी सोहिल ने उसे पेप्सी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया और शारीरिक संबंध बना लिए विरोध करने पर आरोपी शादी का झांसा देने लगा।पीड़िता ने सोहिल को बताया कि उसके पहले पति ने उसकी बच्चेदानी का ऑपरेशन करवा दिया है, जिससे वह अब कभी मां नहीं बन सकती।

इस पर सोहिल ने उसे दिलासा दिया कि वह उसका इलाज कराएगा और दोनों नई जिंदगी शुरू करेंगे। इसी झांसे में रखकर वह लगातार शारीरिक शोषण करता रहा और बाद में धोखाधड़ी से एक फर्जी लिव-इन रिलेशनशिप का स्टाम्प बनवाकर उसे अपने घर ले आया।

आरोप है कि घर जाने के बाद सोहिल के भाई ने पीड़िता के साथ मारपीट की और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध करने सोहिल के परिवार ने उसे बेरहमी से पीटा, चोटी पकड़कर घर से बाहर निकल दिया और सोहिल भी उसे छोड़कर फरार हो गया।

पीड़िता का आरोप है कि थाना गोविंद नगर और क्षेत्राधिकारी से शिकायत के बाद भी पुलिस ने मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। मंगलवार की सुबह 10 बजे पीड़िता ने बताया कि अब उसे न्याय चाहिए जिसके लिए उसने एसएसपी से गुहार लगाई है।