कुशीनगर में एपी तटबंध टूटने के बाद तबाही, गाँव से पलायन कर रहे हैं लोग

उप्र के​ कुशीनगर जनपद में एपी तटबंध टूटने के बाद तबाही होने की खबर सामने आ रही है। लगभग 35 गाँव में नारायणी नदी का पानी पहुंच गया है।

कुशीनगर में एपी तटबंध टूटने के बाद तबाही, गाँव से पलायन कर रहे हैं लोग
Published By- Diwaker Mishra

कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट

कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के​ कुशीनगर जनपद में एपी तटबंध टूटने के बाद तबाही होने की खबर सामने आ रही है। लगभग 35 गाँव में नारायणी नदी का पानी पहुंच गया है।

जानकारी के अनुसार पानी भरे गाँव से लोग पलायन कर रहे हैं। लोग ऊंचे स्थानों पर रहने को मजबूर हैं। बीती रात से खुले आसमान के नीचे रहने को ग्रामीण मजबूर हैं।

अपनी गृहस्थी का सामान लेकर घर छोड़कर लोग भाग रहे हैं। तमकुहीराज तहसील के जवहीं दयाल एहतमाली, चैनपट्टी, घघवा जगदीश, जगलीपट्टी सहित तमाम गाँव में बाढ़ का पानी पहुंचा है। जिला प्रशासन, SDRF और पीएसी की टीम लोगों की मदद में जुटी है।