मिर्जापुर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में क्रय कमेटी की बैठक सम्पन्न, सर्किल दर का चार गुना दिया जाएगा मुआवजा

उप्र के मिर्जापुर जिले में विंध्य पूर्वांचल एक्सप्रेस वे निर्माण हेतु क्रय कमेटी की बैठक जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

मिर्जापुर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में क्रय कमेटी की बैठक सम्पन्न, सर्किल दर का चार गुना दिया जाएगा मुआवजा
Published By- Diwaker Mishra

मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट

मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर जिले में विंध्य पूर्वांचल एक्सप्रेस वे निर्माण हेतु क्रय कमेटी की बैठक जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। एक्सप्रेस वे निर्माण से प्रभावित चुनार तहसील के 36 ग्रामों की यह बैठक तहसील सभा कक्ष में आयोजित की गई।

बैठक में प्रत्येक ग्रामों के प्रभावित काश्तकारों से दर निर्धारण के संबंध में वार्ता की गई। जिसमें काश्तकारों को अवगत कराया गया कि मुआवजा सर्किल दर का चार गुना दिया जाएगा। भूमि प्रकृति के अनुसार और उस पर स्थित संरचना भवनो का मूल्यांकन भी किया जाएगा। अंत में काश्तकारों से चार गुना दर पर देने में सहमति व्यक्त की गई।

भारी संख्या मे किसान बैठक में मौजूद रहे वही अधिकारीयो की भी मौजूदगी रही, जिनमें नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी चुनार अनेग सिंह, तहसीलदार चुनार, अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड-2, अधिशासी अभियंता चुनार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।