मिर्ज़ापुर: जिम में चल रहा था धर्म परिवर्तन का काम, सील कर पुलिस में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

उप्र के मिर्ज़ापुर जनपद में जिम में वर्कआउट करने वाली लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर धर्मांतरण का खेल खेलने की खबर सामने आ रही है।

मिर्ज़ापुर: जिम में चल रहा था धर्म परिवर्तन का काम, सील कर पुलिस में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

मिर्ज़ापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट

मिर्ज़ापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्ज़ापुर जनपद में जिम में वर्कआउट करने वाली लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर धर्मांतरण का खेल खेलने की खबर सामने आ रही है। समुदाय विशेष के जिम ट्रेनर लड़कियों को फंसाकर उनका वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेल करते थे। पीड़ित लड़कियों की शिकायत के बाद पुलिस ने 4 जिम को सील कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार मिर्ज़ापुर शहर के प्रसिद्ध जिम KGN और आयरन फायर में जिम करने के लिए आने वाली लड़कियों को ट्रेनर मोहम्मद शेख अली,फैजल खान उसके साथी पहले दोस्ती कर फंसाते थे। इसके बाद इन्हे बरगला कर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाते थे। इतना ही नही यह लोग AI के जरिये वीडियो और फ़ोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का काम भी करते थे।

शहर कोतवाली थाने में दो पीड़िताओं द्वारा शिकायत करने के बाद पूरा मामला खुला। पुलिस ने मामले में जिम मालिक और उससे जुड़े सात लोगो पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस ने मोहम्मद शेख अली व फैजल खान को गिरफ्तार किया है।

इसके अलावा जहीर एवं सादाब को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। इसमे जहीर केजीएन-1 जिम का मालिक है गिरफ्तार लोग केजीएन-2 केजीएन-3 व आयरन फायर से जुड़े रहे है। घटना की जांच के लिए 4 टीमों का गठन किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह का कहना है कि घटना में जुड़े आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए चार जिम को पुलिस ने सील किया है। जिसमे केजीएन-1 केजीएन-2 केजीएन-3 व आयरन फायर है। जांच के बाद 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है