उरई: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम-एसपी का फ्लैग मार्च, रेलवे स्टेशन से सर्राफा बाजार तक किया पैदल गश्त
उप्र के जालौन जनपद में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक के साथ नगर उरई के प्रमुख क्षेत्रों में पैदल गश्त की।
उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट
उरई/जनमत न्यूज़। उप्र के जालौन जनपद में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक के साथ नगर उरई के प्रमुख क्षेत्रों में पैदल गश्त की।
इस दौरान अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन, मुख्य मार्ग, सर्राफा बाजार सहित सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।
अधिकारियों ने आमजन, व्यापारियों और स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल पुलिस को सूचना देने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजारों, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर नियमित गश्त जारी रखी जाए, ताकि नागरिकों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
प्रशासन की इस संयुक्त पैदल गश्त से शहरवासियों में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ तथा लोगों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की पहल की सराहना की।


