23 मई 2025 का राशिफल: आज बनेगा बुधादित्य और गजकेसरी योग, जानें किन राशियों के लिए रहेगा दिन खास

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज शुक्रवार को चंद्रमा मीन राशि में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेगा। साथ ही, बुद्ध का वृषभ राशि में प्रवेश 'बुधादित्य योग' का निर्माण कर रहा है, जो सफलता,

23 मई 2025 का राशिफल: आज बनेगा बुधादित्य और गजकेसरी योग, जानें किन राशियों के लिए रहेगा दिन खास
Published By - Ambuj Mishra

23 मई 2025 का राशिफल/जनमत : आज का दिन कई राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज शुक्रवार को चंद्रमा मीन राशि में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेगा। साथ ही, बुद्ध का वृषभ राशि में प्रवेश 'बुधादित्य योग' का निर्माण कर रहा है, जो सफलता, सौभाग्य और वृद्धि का संकेत है। गुरु और चंद्रमा की युति से 'गजकेसरी योग' भी बन रहा है, जो विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इन योगों का प्रभाव मेष, कर्क और तुला समेत सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल:

मेष राशि

आज का दिन लाभदायक रहेगा। लव लाइफ में नया मोड़ आएगा और रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। संपत्ति विवाद सुलझ सकता है। व्यापारियों को अच्छी कमाई होगी। 

शुभ उपाय: हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाएं।

वृषभ राशि

बुधादित्य योग के चलते दिन प्रगतिशील रहेगा। कारोबार में बेहतर डील मिल सकती है। पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं।
शुभ उपाय: ज़रूरतमंद को चावल का दान करें।

मिथुन राशि

मिश्रित दिन रहेगा। कार्य का दबाव अधिक होगा, लेकिन विदेश शिक्षा के इच्छुक छात्रों को अवसर मिल सकता है।
शुभ उपाय: श्रीकृष्ण की पूजा करें।

कर्क राशि

सुख-साधनों में वृद्धि होगी। निवेश में सावधानी बरतें और अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें।
शुभ उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।

सिंह राशि

लाभदायक दिन है, पर जल्दबाज़ी से बचें। पुराने मित्र से सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
शुभ उपाय: संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि

अधिक मेहनत से आर्थिक लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है।
शुभ उपाय: श्री लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि

साहसिक निर्णयों से लाभ होगा। पारिवारिक और सामाजिक संबंध मजबूत होंगे।
शुभ उपाय: श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि

सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। पूर्व के कार्यों का लाभ मिलेगा।
शुभ उपाय: देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

धनु राशि

सामान्य से अनुकूल दिन रहेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। यात्रा का संयोग बन सकता है।
शुभ उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।

मकर राशि

बिजनेस में उलझन के बावजूद कमाई बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव की सोच सकते हैं।
शुभ उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि

कमाई अच्छी होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।
शुभ उपाय: देवी लक्ष्मी को लौंग युक्त पान अर्पित करें।

मीन राशि

दिन कुछ उलझनों भरा रहेगा। संबंधों में सावधानी रखें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
शुभ उपाय: देवी दुर्गा के 32 नामों का पाठ करें।