चंदौली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने टेम्पो में मारी जोरदार टक्कर; पिता-पुत्र गंभीर घायल

उप्र के चंदौली जनपद के मझवार रेलवे स्टेशन के पास भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। यहां अनियंत्रित ट्रक ने कमर्शियल टेम्पो में जोरदार टक्कर मारी है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है।  

चंदौली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने टेम्पो में मारी जोरदार टक्कर; पिता-पुत्र गंभीर घायल
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद के मझवार रेलवे स्टेशन के पास भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। यहां अनियंत्रित ट्रक ने कमर्शियल टेम्पो में जोरदार टक्कर मारी है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है।  

मिली जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो का इंजन निकलकर अलग हो गया। हादसे में फर्नीचर व्यवसायी संजय गुप्ता और उनका पुत्र सूरज गुप्ता गंभीर घायल हो गया।

वाहन के परखच्चे उड़ गए जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। वाराणसी से चंदौली लौटते समय यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त टेम्पो हटवाकर यातायात बहाल कराया।