अयोध्या में बोले मंत्री नंद गोपाल नंदी- सरकार ने अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में की ₹8000 की बढ़ोतरी

उप्र के अयोध्या जनपद में अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में मंत्री नंद गोपाल नंदी और सूर्य प्रताप शाही शामिल हुए।

अयोध्या में बोले मंत्री नंद गोपाल नंदी- सरकार ने अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में की ₹8000 की बढ़ोतरी
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद में अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में मंत्री नंद गोपाल नंदी और सूर्य प्रताप शाही शामिल हुए।

अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान के लिए मंत्री नंद गोपाल नंदी और सूर्य प्रताप शाही अयोध्या पहुँचे। सर्किट हाउस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अनुदेशकों को सम्मानित किया गया।

नंद गोपाल नंदी ने कहा कि पूरे देश में डबल इंजन की सरकार चल रही है। प्रदेश सरकार ने अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में 8000 की बढ़ोतरी की है।

नंदी बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को जनता ने स्वीकार किया है। उन्होंने विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति करने और सनातन का अपमान करने का आरोप लगाया।

नंदी ने कहा कि विपक्ष में घबराहट की स्थिति है क्योंकि जनता विकास की राजनीति को समर्थन दे रही है। गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक डबल इंजन की सरकार है

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सपा पर जातियों को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया। सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि 2017 में जनता ने समाजवादी पार्टी की राजनीति को नकार दिया था। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू प्रदेश नहीं बल्कि विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा।