प्रतापगढ़ नगर के भंगवा चुंगी चौराहे पर 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिरा, मची अफरा-तफरी
उप्र के प्रतापगढ़ नगर के भंगवा चुंगी चौराहे पर सोमवार को 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ नगर के भंगवा चुंगी चौराहे पर सोमवार को 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। तार गिरने से चौराहे पर हड़कंप मच गया और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के बाद हाईटेंशन तार टूटकर सड़क पर गिरने की चर्चा रही। इस दौरान मौके पर मौजूद दारोगा अमित सिंह ने तार को सड़क से हटाया। घटना की सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया।
व्यस्त चौराहे पर हाईटेंशन तार गिरने की घटना से लोगों में चिंता बनी रही। बिजली के तार से जुड़े संभावित खतरे को देखते हुए ऐसे मामलों में लोगों को घटनास्थल से दूरी बनाए रखने और बिजली विभाग को तत्काल सूचना देने की जरूरत है। फिलहाल घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।



