सिद्धार्थनगर के भारतभारी में सनातन उद्घोष, श्रीराम कथा के आयोजन के तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
उप्र के सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत भारतभारी के जनसंपर्क कार्यालय पर शुक्रवार को पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आगामी सनातन उद्घोष श्रीराम कथा के भव्य आयोजन को लेकर तैयारी बैठक आयोजित की गई।
सिद्धार्थनगर से रमेश शुक्ला की रिपोर्ट
सिद्धार्थनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत भारतभारी के जनसंपर्क कार्यालय पर शुक्रवार को पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आगामी सनातन उद्घोष श्रीराम कथा के भव्य आयोजन को लेकर तैयारी बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कथा की रूपरेखा, आयोजन स्थल की व्यवस्थाएं, श्रद्धालुओं की सुविधाएं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां, जनसहभागिता तथा प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि भगवान श्रीराम के अनुज भरत की तपोस्थली भारतभारी में पहली बार इतने विशाल स्वरूप में सनातन उद्घोष श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कथा का आयोजन नगर पंचायत भारतभारी स्थित हनुमान मंदिर एवं पवित्र सागर के सामने होगा, जिसमें प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य शांतनु जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कथा का नाम सनातन उद्घोष रखा गया है। आयोजन को भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर को आचार्य शांतनु जी महाराज का डुमरियागंज में भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद 2 दिसंबर को माताओं-बहनों की सहभागिता से विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। वहीं 3 दिसंबर से 11 दिसंबर तक नौ दिवसीय सनातन उद्घोष श्रीराम कथा का आयोजन होगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा एवं धर्मराज वर्मा ने क्षेत्रवासियों से आयोजन की तैयारियों में सक्रिय सहयोग देने तथा अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की।
इस दौरान हनुमान मंदिर के महंत पंकज दास, समाजसेवी रमेशलाल श्रीवास्तव, बब्लू पांडे,दीपेंद्र सिंह, चंद्रभान अग्रहरि, दिलीप पाण्डेय, अभिषेक त्रिपाठी, राजन अग्रहरि, रामबिलास, धर्मेश पाण्डेय, प्रेम पाण्डेय, आकाश पाण्डेय, रामू गौतम,
रविंद्र शर्मा, तुलसीराम कसौधन, बसंतलाल अग्रहरि, विशाल जायसवाल, दिलीप अग्रहरि, अरविंद मिश्रा, रंजन पासवान, बालकेश सोनी, चंदी यादव, बालकेश चौधरी, मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




