बहराइच: कांग्रेस ने चलाया मनरेगा बचाओ अभियान, कहा- राम नाम का अपमान कर रही है भाजपा
बहराइच जिले की कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया। कोतवाली नगर स्थित कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जिले की कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया। कोतवाली नगर स्थित कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ।
इस दौरान आकिब नदीम मनरेगा बचाओ अभियान के कॉर्डिनेटर बनाए गए। कांग्रेस ने कहा भाजपा राम जी का नाम लेकर राम नाम का अपमान कर रही है यह योजना गरीबों के हक पर डाका डालने का काम करेगी।
इस योजना के तहत पंचायतवार भेद-भाव भी संभव है कांग्रेस पंचायत स्तर तक लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Janmat News 
